कांग्रेसियों ने आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला दहन किया

चम्पावत। जम्मू कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत ने देशभर में लोगों को झकझोर दिया है। आतंकी हमले में 17 लोग घायल हुए हैं। कल 23 अप्रैल से चम्पावत जिले में इस हमले का पुरजोर विरोध हो रहा है। गुरुवार 24 अप्रैल को चम्पावत में प्रदर्शन कर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष पूरन कठायत ने कहा कि आतंकवाद पर सरकार कठोरतम कार्रवाई करे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में चम्पावत मोटर स्टेशन में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इसके बाद आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला दहन किया। प्रदर्शन करने वालों में जिला महामंत्री निर्मल तड़ागी, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश खर्कवाल, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, प्रवक्ता अशोक वर्मा, नगर अध्यक्ष सौरभ साह, पूर्व सभासद नरेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष बालादत्त थ्वाल, जिला उपाध्यक्ष मुरलीधर जोशी, मोहित विगराकोटी, केदार सिंह सामंत, अब्दुल नाजीम, महेश बडेला, अक्षय कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, अबरार, हरी राम, रमेश चंद्र जोशी, उमेद सिंह, मुकेश राम, रवि कुमार, मुकेश एम टम्टा, सपा नेता ललित मोहन भट्ट सहित कई लोग शामिल रहे।
