कोरोना # संयुक्त चिकित्सालय से स्वस्थ होकर दो लोग घर लौटे
टनकपुर। क्षेत्र में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच अच्छी खबर भी आ रही है। संयुक्त चिकित्सालय में बनाए गए कोविड वार्ड में भर्ती लोग ठीक होकर घर लौट रहे हैं। आज लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे हैं। पीड़ितों व उनके परिजनों ने चिकित्सकों एवं अस्पताल स्टाफ के प्रयासों की सराहना की है। जानकारी के अनुसार 10 मई को ग्राम सैलानीगोठ निवासी 55 वर्षीय भोपाल सिंह को आक्सीजन लेवल कम होने पर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। साथ ही अमोड़ी निवासी 60 वर्षीय डूंगर सिंह को भी कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की सही देखरेख और स्टाफ के अथक प्रयासों के बाद आज दोनों ही स्वस्थ हो गए हैं। परिजनों के साथ ही आज वह घर लौट गए हैं। भोपाल सिंह के परिजनों द्वारा स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया। कहा स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जान हथेली पर रखकर लगता कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति के उपचार किया जा रहा है जो अपने में एक सराहनीय कदम है। सीएमएस डॉ. एचएस हयाकी ने बताया कि संयुक्त चिकित्सालय में 14 कोरोना संक्रमित लोगों को भर्ती किया गया था। जिनमें से पांच लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए हैं। सभी स्वस्थ लोगों को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
