चम्पावत : दुधौरी भगवती महोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

चम्पावत। चम्पावत जनपद के पालबिलौन क्षेत्र के दुधौरी भगवती महोत्सव में देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोहाघाट की कुमाऊं लोक कला दर्पण की टीम की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
बुधवार देर शाम महोत्सव का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना ने फीता काट किया। देर रात तक कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण और लोक गायिका बबीता देवी ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। देर रात तक हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दर्शकों ने खूब आनंद लिया। भगवती महोत्सव में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक संध्या में कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली, झोड़ा चांचरी सहित अन्य प्रतुति दी गई। गंगा सिंह बिष्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर उपाध्याय अनिल सिंह, पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीवान सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट, कुमार शिवा, गंगा सिंह, भारत राम, ललित कुमार, अनिल बिष्ट सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
