जनपद चम्पावतलोहाघाट / आस-पास

लोहाघाट के प्रेमनगर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट के प्रेम नगर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह शव उसी जगह मिला है, जिस जगह पर कुछ दिनों पहले दो युवकों ने एक वृद्ध की चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी थी। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि आज सुबह चार बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिलाओं ने मृत व्यक्ति को देखा था। मामले की सूचना तत्काल लोहाघाट थानाध्यक्ष मनीष खत्री को दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के नाक और कान काटे गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी अभी सूचना मिली है कि मृतक की शिनाख्त सुईं निवासी पूरन चंद्र पांडेय के रूप में हुई है।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड