क्राइमजनपद चम्पावतनवीनतम

पाटी में एक सप्ताह से लापता युवक का शव मिला, हत्या की आशंका, गुस्से में हैं क्षेत्र के लोग

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद के पाटी कस्बे में एक सप्ताह से लापता युवक का शव मिला है। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। बिसारी निवासी युवक मोहित पचौली 24 सितंबर से लापता था। आज उसका शव पाटी के रामलीला मैदान औऱ वन विभाग के बीच बने एक अवैध टिनसेट से बरामद किया गया है।जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस बीते दो दिन से कुछ लोगों से गहन पूछताछ में जुटी थी। जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मोहित के लापता होने के बाद 28 सितंबर को थाना पाटी में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आज सुबह ही शव को बरामद किया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने मौके पर पहुंचकर आक्रोश व्यक्त कर रहे क्षेत्रीय लोगों को मामले में ठोस कार्रवाई करने का आश्वान दिया। मामले में हत्या की आशंका जताते हुए लोगों ने दोषियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है। लोगों ने सीएम से मामले को फास्टट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की है। चर्चा है कि जुए के पैसों को लेकर उपजे विवाद के बाद युवक की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है। शक के आधार पर तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कड़ी पूछताछ की जा रही है। अब देखना होगा कि मामले में पुलिस क्या खुलासा करती है।

Ad Ad
Ad