जनपद चम्पावतनवीनतमबनबसा

बनबसा व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की, नेपाल के व्यापारी नेता भी रहे उपस्थित

ख़बर शेयर करें -

बनबसा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल बनबसा की नई कार्यकारणी का निजी बैंक्वेट हॉल सभागार में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। रविवार की शाम को प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा व कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में बनबसा व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भरत भंडारी, महामंत्री अभिषेक गोयल, उपाध्यक्ष आशीष गर्ग व कोषाध्यक्ष कमल गुप्ता सहित सभी मनोनीत सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।


इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष भरत भंडारी ने व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा की जल्द ही टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी हर समस्या के समाधान के लिए 24 घंटे उपलब्ध होने कि उन्होंने बात कही। कहा कि भारत नेपाल सीमा में व्यापार को सुगम करने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को सीमांत अधिकारियों के साथ समय-समय पर बैठक की जाएगी। इसके साथ ही व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष भंडारी ने भारत नेपाल व्यापार में पूर्व में मिलने वाली छूट का जीएसटी में प्रावधान लागू करने को लेकर वित्त मंत्रालय से पत्राचार करने की बात कही।

व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में नेपाल से पहुंचे भारत नेपाल मैत्री संघ के जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद पाठक, महासचिव माधव प्रसाद जोशी, महाकाली यातायात के डंबर दत्त पंत, पवन दूत यातायात के महेश बोहरा ने व्यापार मंडल बनबसा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने सीमांत क्षेत्र के सभी व्यापारियों को नेपाल में होने वाली किसी भी तरह की समस्याओं के निदान में पूर्ण सहयोग दिए जाने विश्वास दिलाया। बनबसा व्यापार मंडल ने भी नेपाल से आए सभी व्यापारियों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे चकरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश जोशी, सुनील प्रजापति, धीरज पांडे व टनकपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, संजय पांडे, अंकित अग्रवाल व गिरीश वर्मा को भी बनबसा व्यापार मंडल द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय जोशी ने किया। कार्यक्रम में ललित वर्मा, संजय अग्रवाल, संजय जोशी, पंकज मुरारी, चंद्र शेखर भट्ट, पवन अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, सीओ शिवराज सिंह राणा, प्रांतीय उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, जिला अध्यक्ष सतीश जोशी, जिला महामंत्री कमलेश राय, पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह, खटीमा के बासुदेव अग्रवाल, प्रदेश मंत्री भाजपा हेमा जोशी, सत्य नारायण गोयल, बीजेपी मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, बलबीर प्रजापति, मोनू ठाकुर, रफी अंसारी, देवेंद्र गुरंग आदि उपस्थित रहे।