उधमसिंह नगरनवीनतमहादसा

25 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, ये वजह आई सामने

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर। जनपद उधम सिंह नगर में से एक बड़ी ही दुखद घटना सामने आई है। जहां एक 25 वर्षीय युवक की अचानक मौत हुई है। सूत्रों के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा जिम करते समय हुआ है। इस दौरान युवक बेसुध होकर नीचे गिर गया। प्राथमिक दृष्टांत मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार यह घटना दिनेशपुर की है। जहां दुर्गापुर गांव निवासी कमल बोरा (25) पुत्र गोविंद सिंह बोरा की अचानक मौत हुई है। दरअसल, मृतक कमल बोरा गांव में ही आर्मी जिम सेंटर चलाते थे। बुधवार को वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे, तभी अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिर गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कमल बोरा (25) माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पिता सेना से रिटायर्ड हैं। बेटे की अचानक मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।