चंपावतटनकपुरनवीनतम

मलवा हटाया, टनकपुर-जौलजीबी (T-J) मार्ग पर यातायात पुनः सुचारु

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। जनपद में हुई वर्षा के चलते निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी (टी-जे) मार्ग पर कलढुंगा एवं चरण मंदिर के समीप मलबा आने से यातायात बाधित हो गया था। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन के माध्यम से मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर किया गया। परियोजना क्रियान्वयन इकाई (PIU) के अधिशासी अभियंता श्री आदर्श गोपाल ने बताया कि दोनों स्थलों से मलबा हटा दिया गया है तथा अब मार्ग पर यातायात पुनः सुचारु कर दिया गया है।

Ad Ad