चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : पालिका बोर्ड की बैठक में लिया गया गोल्ज्यू महोत्सव कराने का निर्णय

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। सोमवार को नगरपालिका परिषद बोर्ड की बैठक पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें गोल्ज्यू महोत्सव कराए जाने समेत नगर के विकास को किए जाने वाले कार्यों को लेकर निर्णय लिए गए।

बैठक में वार्ड नं 07, नागनाथ वार्ड में अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र में अवस्थापना विकास योजनान्तर्गत/एस0सी0पी0 अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग को प्रेषित आगणन/प्रस्तावों के अनुमोदन पर चर्चा की गयी। जिसे पालिका बोर्ड ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। बैठक में गोल्ज्यू महोत्सव 2026 के आयोजन पर सम्बन्धित पक्षकारों के साथ समन्वय करते हुए आयोजन किये जाने पर निर्णय लिया गया। साथ ही चम्पावत कार्बेट महोत्सव, 2026 तथा सरस फूड फेस्ट, 2026 के अन्तर्गत प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की गयी, जिस पर बोर्ड् द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक का संचालन भरत त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी द्वारा किया गया। बैठक में सभासद प्रेमा चिलकोटी, मणिप्रभा तिवारी, दिनेश चन्द्र बरदोला, गौरव कलोनी, रोहित बिष्ट, बबीता प्रहरी, पूजा वर्मा,, नन्दन सिंह तड़ागी, सहायक लेखाकर जगदीश लाल साह, अवर अभियंता आशीष धीमान, सिटी मैनेजर महेश चैहान, प्रदीप भट्ट, पवन पांडेय आदि मौजूद रहे।