चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

दीप महोत्सव : सांस्कृतिक संध्या में रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

ख़बर शेयर करें -

खेतीखान/चम्पावत। खेतीखान दीप महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। स्कूली बच्चों और लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट के कलाकारों ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देकर समा बांधा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय सिंह बोहरा की अध्यक्षता में सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ पाटी ब्लाक प्रमुख सुमन लता ने किया। लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के दल नायक भैरव राय के नेतृत्व में पहुंचे कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरु किया। लोक गायक प्रदीप कुमार ने पहाड़ा ठंडो पानी… गायिका मंजू ने घारा काढूलो ईजू ऊंचा डाना माओ बाना मेरी दीदी तू हिट दे पहाडा…. की मनमोहक प्रस्तुति दी। कलाकार धीरज, अदीति, मयंक, अंजली, अजय, रवीना, अभिषेक, कमल ने तेरी रंग्वाली पिछौड़ी कमूं…. छमला बिलौरा…. रुपसार मोती…. लाली हो लाली हंसिया…. हिट साली बसंती हिट म्यारा दगड़ा…. हाटै की बजारा…, सहित जौनसारी गढ़‌वाली, पंजाबी गीतों की मन मोहक प्रस्तुति दी। शिक्षक डॉ. दिवाकर भट्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ईश्वर सिंह बिष्ट, नवीन बोहरा, गोपाल मनराल, मुकेशराज देउपा, पुष्कर पुजारी, नवल कलखुडिया, नरेंद्र बोहरा, कविता ढेक, दरबान सिंह मनराल, अरविंद देउपा रहे। संयोजक संदीप कलखुडिया ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सुमित कलखुडिया, विजय सिंह फत्र्याल, निशांत, यशपाल, बबलू देव, दिगराज बोहरा, दीपक देउपा, प्रकाश बोहरा, मनोज माहरा, आलोक वर्मा आदि मौजूद थे।

खेतीखान दीप महोत्सव में खेलकूद सहित कई प्रतियोगिताएं जारी हैं। भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ऋचा कर्नाटक, आदित्य जुकरिया, सागर बोहरा, जूनियर वर्ग में लोकेश कर्नाटक, अमन बोहरा, जलज ओली खुशबू गहतोड़ी, निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में लोकेश कर्नाटक अमन बोहरा, निखिल ओली, गौरी बोहरा, दिया बोहरा ऋचा कर्नाटक क्रमश प्रथम तीन स्थानों पर रहे। विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया। निर्णायक सागर बोहरा, दिवाकर भट्ट, नेहा भट्ट, मनीष भट्ट और आलोक वर्मा रहे।