देहरादून : घर में घुसकर युवक का अपहरण कर मां से मांगी फिरौती, पांच आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। विकासनगर में युवक के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले का दून पुलिस ने चंद घंटों में ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार बीते दिन पुष्पा देवी, निवासी भोजावाला विकासनगर, ने थाना विकासनगर में तहरीर दी कि शाम के समय कुछ अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने जबरन घर में घुसकर उनके बेटे शक्ति पुंडीर के साथ मारपीट की और उसे कार में बैठाकर अगवा कर लिया। कुछ देर बाद एक अज्ञात नंबर से कॉल कर युवक को छोड़ने के बदले एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ये हुए गिरफ्तार
1- विकास निवासी पंजाबी बाग, हकीकत नगर पुलिस लाईन सहारनपुर थाना सदर जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश।
2- नीरज पुत्र (34 ) मदन, निवासी माईकोटा थाना नागर जिला सहारनपुर।
3- प्रवीन(44) पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी वार्ड नं0 03 पहाडी गली विकासनगर जिला देहरादून ।
4- सचिन(31 ) पुत्र शांति प्रसाद, निवासी लेन नं0 03 आदर्श कॉलोनी लाईन जीवनगढ कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
5- नवीन(27) पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम डांडा वार्ड नं0 15 डाकपत्थर कोतवाली विकासनगर जिला देहरादू।

