उत्तराखण्डजनपद चम्पावत

सभी जनपदों में 24 घंटें संचालित हैं आपदा कंट्रोल रूम, सूचना देने के साथ ही मदद भी हासिल कर सकते हैं लोग

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मंडलायुक्त सुशील कुमार ने बताया है कि मंडल के सभी जनपदों में आपदा कन्ट्रोल रूम संचालित हैं, जो 24 घण्टे संचालित हैं। उन्होंने बताया कि आपदा कन्ट्रोल रूम नैनीताल 05942-231178,231179,231181 व टॉल फ्री न. 1077, अल्मोडा 05962-237874, 7900433294, बागेश्वर 05963-220197, 8859223535, पिथौरागढ़ 05964-228050, 8449305857, चम्पावत 05965-230819, 7895318895, 9917384226 तथा उधमसिंह नगर आपदा कन्ट्रोल रूम न0 05944-250719 है जो 24 घण्टे संचालित है। उन्होने बताया कि आपदा प्रभावित कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना अपने जनपद में स्थापित कन्ट्रोल रूम में दे सकता है अथवा सहायता प्राप्त कर सकते हैं। आयुक्त ने बताया कि कुमाऊॅ मण्डल का आपदा कन्ट्रोल रूम आयुक्त कार्यालय नैनीताल में स्थापित है। जिसका दूरभाष न0 05942-236041 है। मण्डल के कन्ट्रोल रूम के नोडल अधिकारी सचिव झील विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय को बनाया गया है। मण्डलीय कन्ट्रोल रूम नोडल अधिकारी उपाध्याय ने बताया कि जनपदों में स्थापित आपदा कन्ट्रोल रूम में सम्पर्क नहीं होने पर मण्डलीय कन्ट्रोल रूम दूरभाष न0 05942-236041 से सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते है कन्ट्रोल रूम 24 घण्टे संचालित है।