जनपद चम्पावत

जिलाधिकारी ने किया जिला कोषागार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने जिला कोषागार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोषागार द्वितालक में रखे गए अभिलेखों का निरीक्षण कर पंजिका से मिलान किया। कोषाधिकारी से आवश्यक जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कोषागार के द्वितालक में रखे गये स्टाम्पों, पैडलोंक तथा बहुमूल्य वस्तुओं का भी निरीक्षण किया। साथ ही द्वितालक की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कोषाधिकारी एकता पंजवाणी, सहायक कोषाधिकारी रोकड़ मोहम्मद इमरान, नंदन सिंह भाकुनी, प्रकाश नाथ आदि उपस्थित रहे।

Ad