चंपावतजनपद चम्पावत

मां नवदुर्गा मंदिर स्वाला में आयोजित विशाल भंडारे में शामिल हुए जिलाधिकारी

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। टनकपुर चम्पावत एनएच पर स्थित स्वाला के मां नवदुर्गा मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने प्रतिभाग कर माता के दर्शन किए तथा क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया और मंदिर के सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने मंदिर समिति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मंदिर परिसर के विकास, सौंदर्यीकरण एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मंदिर तक आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। इस दौरान मंदिर समिति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को मंदिर परिसर में पानी की व्यवस्था तथा मंदिर के सुधारीकरण से संबंधित कार्यों की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि मां नवदुर्गा मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, ऐसे में मंदिर परिसर का सुव्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप बनाए रखना आवश्यक है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण मिल सके। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ad Ad