जिला पंचायत अध्यक्ष ने छीनीगोठ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया
टनकपुर/चम्पावत। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी एवं उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा ने ग्राम सभा छीनीगोठ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को भी सुना। लोगों ने उन्हें हुड्डी नदी से हुए भूकटाव के बारे में जानकारी दी। बताया कि हुड्डी नदी का रुख बदलने के कारण ग्रामीण क्षेत्र भूकटाव की चपेट में आ गया है। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने डीएफओ व सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को फोन कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जल्द से जल्द सुरक्षात्मक कार्य करने को कहा।