चंपावतजनपद चम्पावत

चम्पावत : स्वाला में सड़क चौड़ीकरण कार्य की धीमी गति पर डीएम ने जताई नाराजगी, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। टनकपुर चम्पावत नेशनल हाईवे पर स्वाला क्षेत्र में चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं सुधार कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, प्रगति, गुणवत्ता, तकनीकी मानकों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तार से अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने कार्य की अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य को व्यवस्थित रूप से संचालित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों, गुणवत्ता और सुरक्षा नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए विशेष रूप से हिल साइड में बैंच कटिंग तथा डाउनसाइड में सुरक्षा दीवार (सेफ्टी वॉल) के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा, जिससे सड़क की स्थिरता तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर मानकों की अनदेखी स्वीकार्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ad Ad
Ad Ad