जनपद चम्पावतस्वास्थ

करो योग रहो निरोग : चम्पावत जनपद में उत्साह से लोगों ने किया योग

ख़बर शेयर करें -
जिला मुख्यालय चम्पावत के गोरल चौड़ मैदान में योग करते डीएम, एसपी व अन्य।

चम्पावत। नेपाल सीमा से जुडे और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने योग कर “करो योग, रहो निरोग” का संदेश दिया। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘Yoga For Humanity’ है। जिसका अर्थ है मानवता के लिए योग।
मुख्य कार्यक्रम गोरलचौड़ मैदान में हुआ। जहां डीएम नरेंद्र भंडारी, एसपी देवेंद्र पिंचा सहित तमाम लोगों ने योग के विभिन्न आसन किए। यहां योग शिक्षक लोकमणी पंत, राजेंद्र गहतोड़ी और डा.बीसी जोशी ने लोगों को योग कराया। साथ ही योग की विस्तार से जानकारी दी। एसएसबी, आईटीबीपी व पुलिस के जवानों ने भी योग किया। टनकपुर, बनबसा, लोहाघाट, पाटी और बाराकोट सहित जिले के दूरदराज हिस्सों में भी लोगों ने योग कर स्वस्थ्य जीवन का संकल्प लिया।

चम्पावत के गोरल चौड़ मैदान में लोगों को योग कराते लोकमणि पंत व राजेंद्र गहतोड़ी।


गोरल चौड़ मैदान में कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह मन और शरीर की एकता, विचार और कार्रवाई, संयम और पूर्ति मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करने का सरल माध्यम है। इसकी मदद से न सिर्फ स्वास्थ्य तन बल्कि शांत मन को भी पाया जा सकता है। डीएम ने बताया कि योग दिवस 2022 जनपद में भव्य रूप से मनाया गया। इसमें सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, बच्चों व चम्पावतवासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और योग के प्रति सभी को स्वस्थ और निरोग रहने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि योग शरीर और मस्तिष्क की सेहत के लिए फायदेमंद है। योग शरीर को रोग मुक्त रखता है और मन मस्तिष्क को शांति भी देता हैं। इसलिए करें योग और रहें निरोग। कार्यक्रम के दौरान उदयन स्कूल कक्षा तीन की छात्रा ‘संस्कृति’ ने काव्य प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध करते हुए ‘करो योग, रहो निरोग’ का संदेश दिया।