जनपद चम्पावतटनकपुरराजनीति

टनकपुर # शिक्षा मंत्री के जन्म दिन पर चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। शिक्षा मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय के जन्मदिन पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों, हेल्थ वर्कर्स, नर्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पाठक ने कहा कि कोरोन महामारी के इस काल में अस्पताल के पूरे स्टाफ ने जिस सहजता के साथ कार्य किया है, उसके लिए सभी की जिनती सराहना की जाए कम है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों व उनके तीमारदारों को प्रोटीन पाउडर भेंट कर उनका भी हौसला बढ़ाया। साथ ही अस्पताल के समस्त स्टाफ पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिवादन किया गया। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी अक्षत अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री विद्या जुकरिया, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष हंसा जोशी, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, युवा मोर्चा पूर्व नगर अध्यक्ष गौरव कुमार, मुनेश वाल्मीकि, सभासद कपिल उप्रेती आदि मौजूद रहे।

Ad