राजधानी दून में हुआ डबल मर्डर, नौकर और मालकिन के खून से सने शव मिले

देहरादून। राजधानी दून के प्रेमनगर के धोलास इलाके में महिला व नौकर का शव घर मे मिला है। उन्नति शर्मा उम्र करीब 55 साल व नौकर श्याम उम्र 50 वर्ष का शव लहूलुहान मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस को संदीप नाम का व्यक्ति मिला। जिसे महिला का पति बताया जा रहा है। पुलिस इस डबल मर्डर के पीछे अवैध संबंधों का एंगल देख रही है। फिलहाल मौके पर एफएसएल टीम पहुंच रही है। बताया जा रहा है मृतका का पति करीब 40 साल विदेश में रहा है। वह पिछले कुछ ही समय पहले वापस लौटा है।

