डॉ.हरद्वारी लाल बने टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक

टनकपुर। डॉ. हरद्वारी लाल मंडोरिया ने टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज का निदेशक बनाया गया है। शनिवार को डॉ हरद्वारी ने निदेशक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नवनियुक्त निदेशक को 32 वर्षों का शैक्षणिक, अनुसंधानिक एवं प्रशासनिक अनुभव है। उन्होंने 12 वर्षों तक गोविंद बल्लभ पंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में सेवाएं दी हैं। पंतनगर विवि से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। वहीं मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल से उन्होंने मास्टर्स और डॉक्टरेट की पढ़ाई की है। वह इथियोपिया से सह प्राध्यापक के रूप में शैक्षणिक एवं अनुसंधान के क्षेत्र में दो वर्ष तक सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय प्रतिष्ठित सम्मेलन में लगभग 35 शोध पत्र और संदर्भित प्रकाशन में 65 शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। उन्हें उत्तराखंड सरकार की तरफ से समुदाय विकास के क्षेत्र में अत्यधिक प्रतिबद्धता के लिए सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

