उत्तराखण्डजनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

डॉ. नवीन भट्ट बनाये गए भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक, मिला संगठन के प्रति निष्ठा का फल

ख़बर शेयर करें -

देहरादून/चम्पावत। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड द्वारा डॉ. नवीन भट्ट को प्रदेश सह संयोजक की नई जिम्मेदारी दी गयी है। डॉ. भट्ट सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग के अध्यक्ष व चम्पावत परिसर के नोडल अधिकारी हैं। वे बचपन से राष्ट्रीय सयंसेवक संघ से जुड़ कर 1997 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झनकट कालेज के कॉलेज मंत्री, 1998 में कॉलेज प्रमुख, 1999 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के खटीमा तहसील संयोजक, 1999 में खटीमा छात्र संघ के संयुक्त सचिव, 2001 में छात्र संघ महासचिव व 2003 में खटीमा महाविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर भारी मतों से निर्वाचित हुए। 2004 में बजरंग दल उधम सिंह नगर के सह जिला संयोजक भी रहे। 2004 से 2007 तक युवा भारती के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी में रहे। 2007 से 2012 तक अल्मोड़ा जिले में राष्ट्रीय सयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख रहे। डॉ. नवीन भट्ट ने 2012 में खटीमा विधनसभा में चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, 2017 में किच्छा विधानसभा चुनाव के प्रभारी, 2021 में बंगाल विधानसभा चुनाव में संगठन द्वारा डॉ. भट्ट को बंगाल में लोकसभा का प्रभारी बनाया गया। 2022 के उत्तराखंड विधानसभा में डॉ. भट्ट को सोमेश्वर विधानसभा का प्रभारी का दायित्व संगठन द्वारा दिया गया। 2022 के उपचुनाव में मुख्यमंत्री की विधानसभा में धुरा अमोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, जहां कई बूथों पर कांग्रेस को केवल 2, 2 मत भी मिले। संगठन द्वारा शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनाये जाने पर डॉ. नवीन भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, प्रकोष्ठ प्रभारी ऋषि कंडवाल का आभार व्यक्त कर पूर्ण निष्ठा से दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Ad