चम्पावत # आधा दर्जन से अधिक मतदान अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब, प्रशिक्षण में नहीं किया प्रतिभाग
चम्पावत। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के सफल संपादन के लिए मीनाक्षी विश्वकर्मा, प्रवक्ता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनबसा, आरती शर्मा प्रवक्ता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनबसा, शिवांगी भट्ट प्रवक्ता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर, गंगाधर आर्य सहायक अध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कठोल, मदन मोहन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, कार्यालय, जिला पंचायती राज अधिकारी चम्पावत, रविंद्र सिंह ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी चम्पावत, नरेंद्र पाल सिंह सहायक अध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ैत को मतदान अधिकारी/ सहायक मतदान अधिकारी नियुक्त किया गया है एवं इस क्रम में सभी मतदान अधिकारियों को दिनांक 15 जनवरी 2022 को प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए निर्देशित किया गया था। परंतु आज आयोजित प्रशिक्षण में इनके द्वारा प्रतिभाग नहीं किया गया। उक्त के संबंध में अपना स्पष्टीकरण तत्काल अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें कि आप द्वारा किन कारणों से प्रशिक्षण में प्रतिभाग नहीं किया गया। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी/ नोडल अधिकारी कार्मिक राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि स्पष्टीकरण उपलब्ध न कराए जाने की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

