जनपद चम्पावतधर्म

घटोत्कच मंदिर में नवमी व दशमी को लगेगा मेला, एकादशी को होगा भंडारा

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। श्री घटोत्कच मंदिर समिति की बैठक में नवरात्रि पर मेला आयोजित किए जाने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही तय हुआ कि नवमी व दशमी को कोविड नियमों के तहत मेला आयोजित किया जाएगा। जबकि एकादशी को भंडारे का आयोजन होगा। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार भी हुआ।
घटोत्कच महाराज के मंदिर प्रांगण में अध्यक्ष मनमोहन सिंह बोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंदिर में नवरात्रि पर होने वाले आयोजनों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वप्रथम आय व्यय का ब्यौरा रखा गया। जो सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। बैठक में खाते में तिमाही धनराशि जमा करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही कमेटी का विस्तार करते हुए पूरन सिंह बोहरा व शंकर सिंह को उपाध्यक्ष एवं इंदुवर जोशी को सचिव चुना गया। तय हुआ कि नवरात्रि में स्थानीय स्तर पर दुकानें स्थापित की जाएंगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर प्रांगण में होने वाले विवाहों के लिए समिति से अनुमति लिया जाना जरूरी होगा। साथ ही शिर्वाचन आदि के लिए भी समिति को सूचित किया जाना अनिवार्य होगा। मंदिर कमेटी का विस्तार करते हुए मदन सिंह सामंत, रविंद्र सिंह बोहरा, राम सिंह बोहरा, संजय भट्ट, गिरीश पालीवाल, कृष्ण सिंह, गिरीश राम, पारस सिंह महर, पीयूष जोशी, नीरज बिष्ट, तिलक जोशी, किशोर राम, उमेश पांडेय, हरीश पांडेय, संदीप पांडेय, त्रिलोक सिंह बोहरा, मनोज शर्मा, मनोज जोशी, मोहन पांडेय, अंकित जोशी, मोहित पुजारी को सदस्य बनाया गया। बैठक में रविंद्र सिंह बोहरा, देवेंद्र सिंह बोहरा, राहुल सिंह बोहरा, पवन सिंह बोहरा, पारस सिंह महर, गिरीश राम, सुदीप सिंह बोहरा, प्रेम प्रकाश, पीयूष जोशी, मोहित पुजारी, अंकित जोशी आदि मौजूद रहे।