जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर में जन्माष्टमी पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में बिखेरी छटा

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। जन्माष्टमी के अवसर पर भारत विकास परिषद की टनकपुर शाखा की ओर से गुरुवार को विजन पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में टनकपुर क्षेत्र के आठ विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा धारण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जूनियर वर्ग में मिनी माइंड्स अकादमी का दबदबा रहा। विद्यालय के प्रतिभागियों ने तीनों स्थानों पर कब्जा जमाया। चार्वी भट्ट ने प्रथम, विति बत्रा ने द्वितीय और अनन्या सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में विजन पब्लिक स्कूल के पुलकित जुकरिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। ब्लू माउंटेन स्कूल की रितिशा गुप्ता द्वितीय तथा नंदा कॉन्वेंट स्कूल की पूर्वा पुनेठा तृतीय स्थान पर रहीं।

Ad Ad

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका संजय गर्ग, अनीता शारदा और सीमा अग्रवाल ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन मोनिका अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद टनकपुर शाखा के अध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी, सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष अतुल शारदा, संरक्षक राजीव कुमार आर्य, अंकुर टंडन, नवल किशोर तिवारी, कैलाश गहतोड़ी, नारी संस्था की संरक्षिका निधि गुप्ता, ममता अग्रवाल सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।