अल्मोड़ानवीनतम

फिल्म स्टार रजनीकांत ने किए ध्यान मंदिर के दर्शन, आज महावतार बाबा की गुफा में लगाएंगे ध्यान

ख़बर शेयर करें -

द्वाराहाट। हिन्दी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत रविवार को द्वाराहाट में योगदा आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने योगदा के सन्यासियों के साथ भेंट की और मंदिरों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

रजनीकांत के योगदा आश्रम पहुंचने पर वरिष्ठ स्वामी नित्यानंद गिरि, आश्रम अध्यक्ष स्वामी वासुदेवानंद गिरि, अम्यानंद गिरि, स्वामी धैर्यानंद गिरि ने उनका पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इसके बाद रजनीकांत ने आश्रम परिसर में स्थित कृष्ण मंदिर तथा ध्यानमंदिर के दर्शन किए और योगदा संन्यासियों से आध्यात्मिक चर्चा की। आश्रम में प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया। प्रतिवर्ष की तरह रजनीकांत केदारनाथ, बद्रीनाथ आदि मन्दिरों के दर्शन कर इस बार भी द्वाराहाट पहुंचे। वह बीते सालों में कई बार आध्यात्मिक यात्रा पर द्वाराहाट आ चुके हैं। पिछले वर्ष अगस्त में भी अभिनेता रजनीकांत तीन दिवसीय यात्रा पर द्वाराहाट आए थे। जानकारी के अनुसार तीन दिवसीय यात्रा पर आए रजनीकांत सोमवार को द्वाराहाट से 15 किमी दूर महावतार बाबा की गुफा में ध्यान लगाने जाएंगे।