चम्पावत राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज के लिए ₹41.948 लाख की अंतिम किस्त स्वीकृत
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद चम्पावत में तकनीकी शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राजकीय पालीटेक्निक, चम्पावत में निर्माणाधीन रिटेनिंगवाल एवं आंतरिक सड़क निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के लिए शासन ने ₹41.948 लाख की अंतिम किस्त अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इसके साथ ही निर्माण कार्य के लिए कुल ₹104.87 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अंतर्गत पहली किस्त के रूप में ₹62.922 लाख की धनराशि पूर्व में ही अवमुक्त की जा चुकी थी। स्वीकृत धनराशि के अवमुक्त होने से संस्थान परिसर में रिटेनिंगवाल एवं आंतरिक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किए जा सकेंगे। इससे परिसर की आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी, सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी तथा छात्र-छात्राओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

