जनपद चम्पावतधर्म

चम्पावत जिले के देवीधुरा में पांच दिनी विश्व कल्याण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। पाटी विकास खंड के देवीधुरा में स्थित मां वाराही धाम में पांच दिनी विश्व कल्याण महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है। मंगलवार को ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने महायज्ञ का श्रीगणेश किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे महायज्ञ नियमित रूप से हर साल आयोजित कराए जाने चाहिए। शंकराचार्य ने कहा कि मां वाराही देवी की कृपा से यहां आने का सौभाग्य मिलने पर उन्हें आत्मिक आनंद की अनुभूति हो रही है। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में खोलीखाड़ दुबाचौड़ मैदान से हनुमान मंदिर होते हुए परिक्रमा कर कलश यात्रा निकाली।

Ad

बाद में शंकराचार्य ने प्रधान यजमान आईआरएएस (भारतीय रेलवे लेखा सर्विस) अधिकारी हीराबल्लभ जोशी की पुस्तक -मां की महिमा- का विमोचन किया। गणेश पूजन, पुरोहित पूजन, व्यास पूजन, हवन यज्ञ हुआ। वहीं प्रधान पुरोहित प्रकाश पांडेय, विज्ञय पाण्डेय ने कथा का वाचन किया। मां वाराही मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, वाराही मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष रमेश राणा, महामंत्री रोशन सिंह लमगड़िया, नंदू पांडे, अमित लामगड़िया, किशन सिंह लमगड़िया, जीत सिंह चम्याल, ललित सिंह, दिवान सिंह लामगड़िया, गिरीश सिंह, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह कठायत के अलावा चारों खामों के मुखिया के अलावा डोल आश्रम से कल्याण दास महाराज, अमरावती से अंजनगांव सुर, महाराष्ट्र से जीतेंद्र नाथ, दंडी स्वामी शंकराचार्य सरस्वती महाराज, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी राजेश्वरानंद गिरी, स्वामी विश्वेश्वरानंद आदिसमौजूद थे।

बुधवार को सीएम धामी भी महायज्ञ में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को दूसरे दिन महायज्ञ में शामिल होंगे। सीएम के वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र सिंह बसेड़ा की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक सीएम जागेश्वर से हेलीकॉप्टर से दोपहर एक बजे जीआईसी देवीधुरा के अस्थाई हेलीपैड उतरेंगे। इसके बाद वे मां वाराही धाम मंदिर परिसर में हो रहे महायज्ञ में शामिल होंगे।

Ad Ad