किसान आदोलन से लौट रही पांच महिला प्रदर्शनकारियों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत

बहादुरगढ़। किसान आंदोलन से लौट रही महिला प्रदर्शनकारियों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। तीन की मौके पर ही मौत हो गई। दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद सड़क पर किसानों ने हंगामा भी शुरु कर दिया है। दरअसल, यह भयानक एक्सीडेंट सुबह करीब 6 बजे झज्जर रोड पर हुआ। जहां किसान आंदोलन से लौंटी महिलाएं ऑटो के इंतजार में सड़क किनारे डिवाइडर पर बैठी हुई थीं। इसी दौरान सामने से एक डंपर तेज रफ्तार में आया और महिलाओं को ऊपर चढ़ गया। हादसा इतना भयानक था कि दो ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

