बनबसा में वनाधिकार संघर्ष समिति का गठन


बनबसा। वर्षों से वन भूमि पर काबिज लोगों ने मालिकाना हक लेने के लिए वनाधिकार संघर्ष समिति का गठन किया है। ग्रामीण संगठन के माध्यम से अपने हकों की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। शुक्रवार शाम बनबसा के गुदमी गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जसवंत बसेड़ा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 2006 वन अधिकार अधिनियम के तहत संघर्ष समिति का गठन किया गया है। बसेड़ा ने बताया कि संगठन का उद्देश्य पुश्तों से वन भूमि में काबिज लोगों को मालिकाना हक देने का है। बताया कि इसके लिए ग्रामीण एकजुट होकर लड़ेंगे। संगठन का अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सामंत जबकि उपाध्यक्ष अशोक कुमार, महामंत्री अरुण कुमार, सचिव मदन सिंह, कोषाध्यक्ष खुशाल सिंह ऐरी, संरक्षक सोहन सिंह, प्रचार मंत्री दीपक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवकी देवी, भीम ज्योति देवी को बनाया गया है।


