जनपद चम्पावतनवीनतमबनबसा

बनबसा व्यापार मंडल चुनाव में भरत भंडारी व अभिषेक गर्ग ने दर्ज की जीत

ख़बर शेयर करें -

बनबसा। नेपाल सीमा से लगे बनबसा का नगर व्यापार मंडल चुनाव संपन्न हो गया है। अध्यक्ष पद पर भरत सिंह भंडारी और उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक गर्ग ने जीत दर्ज की। भंडारी ने 92 वोटों और गर्ग ने 87 मतों से विजय हासिल की है। दो पदों पर एक-एक नामांकन होने से चुनाव की नौबत नहीं आई। अभिषेक गोयल महामंत्री और कमल गुप्ता पहले ही निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। जीत के बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने जुलूस निकाल व्यापारियों का आभार जताया। सभी ने व्यापारियों के हित में काम करने का भरोसा दिलाया। बनबसा व्यापार मंडल के लिए बुधवार को मतदान हुआ। 524 में से 477 व्यापारियों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी ने निवर्तमान अध्यक्ष परमजीत गांधी को हराया। भंडारी को 225 और गांधी को 133 वोट मिले। जबकि तीसरे प्रत्याशी संजय पारिक को 133 मत मिले। तीन वोट अवैध पाए गए। उपाध्यक्ष पद पर आशीष गर्ग ने निवर्तमान उपाध्यक्ष संजय ठाकुर को सीधे मुकाबले में 87 वोटों से हराया। गर्ग को 280 और ठाकुर को 193 मत मिले। चार वोट अवैध पाए गए। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी ललित वर्मा और सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय जोशी, संजय अग्रवाल, विजय अग्रवाल और चंद्रशेखर भट्ट की देखरेख में संपन्न हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा ने निर्वाचित पदाधिकारियों को जीत पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी एकजुटता के साथ व्यापारियों के हितों के लिए आवाज बुलंद करेंगे।