पूर्व सीएम हरीश रावत चम्पावत में करेंगे जनसभा, पूर्व विधायक ने लिया सभा स्थल का जायजा


चम्पावत। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के महासचिव हरीश रावत दो दिसंबर को चम्पावत पहुंच रहे हैं। वह चम्पावत मोटर स्टेशन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मंगलवार को पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत और नगर अध्यक्ष चेयरमैन विजय वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सीएम के प्रस्तावित जनसभा स्थल का जायजा लिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से दो दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में पहुंचने का आह्वान किया है। इस मौके पर यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गंगोला, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विनोद बड़ेला, ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह बोहरा, प्रताप महराना, प्रकाश बोहरा, हरगोविन्द बोहरा, एडवोकेट श्याम कार्की, सुधीर शाह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा, विमल पांडेय, राजेश जोशी, राजू गिरी, प्रमोद बड़ेला, अमन टम्टा, तारा जोशी, अंकित खर्कवाल, कुशाग्र वर्मा, धीरज नेगी, दीपक तड़ागी लारा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


