जनपद चम्पावतनवीनतम

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ​हिमेश कलखुड़िया को हुआ पितृ शोक

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत/खेतीखान। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के पिता शिरोमणि कलखुड़िया का निधन हो गया। 89 वर्षीय श्री कलखुड़िया पिछले कुछ समय से बीमार थे। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार खेतीखान में किया जाएगा। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करने वाले बुजुर्ग कलखुड़िया के निधन पर तमाम सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है। पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील पुनेठा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना, गोविंद सामंत, मोहन सिंह अधिकारी, कैलाश अधिकारी, सूरज प्रहरी, एनडी गड़कोटी, प्रकाश पांडेय, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, लोहाघाट के पूर्व चेयरमैन गोविंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शोक जताया है।