उत्तराखण्डहादसा

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने कार से यमुनानगर जा रहे थे। उनके साथ मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष भी थे। रास्ते में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सरसावा के पास हुआ। घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। रुड़की में सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग 22 जनवरी को होने वाली अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए अपने बचपन के दोस्त अमन कश्यप के साथ कार से यमुनानगर जा रहे थे। वहीं सरसावा के समीप उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे की जानकारी परिजनों तक पहुंची तो कोहराम मच गया। वहीं लोगों में भी शोक की लहर दौड़ गयी। दोनों ही युवक व्यवहार कुशल थे। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड