पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने लोहाघाट में भारत माता की प्रतिमा का किया उद्घाटन

लोहाघाट/चम्पावत। पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सोमवार को नगर के ऋषेश्वर पार्क स्थित रेन बसेरा के पास नगर पालिका की ओर से स्थापित भारत माता की प्रतिमा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उद्घाटन से पूर्व पूर्व राज्यपाल का शिशु मंदिर में पारंपरिक रंगारंग स्वागत किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने कुमाऊंनी पारंपरिक परिधानों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। अपने उद्बोधन में कोश्यारी ने आदी कैलाश यात्रा के दौरान की गई प्रार्थना को याद करते हुए अखंड भारत की परिकल्पना के साकार होने की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय एकता की पहल देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक वतन जी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामन्त, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, ब्लाक प्रमुख महेन्द्र ढेक, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, सुभाष बगौली, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, रूप सिंह बोहरा, सतीश पांडेय, राजेन्द्र चंद्र, कृष्णानंद चौबे, सुरेंद्र बोहरा, मयंक पुनेठा सहित कई अन्य गणमान्य लोग एवं नगर के समस्त सभासद मौजूद थे। सभी ने कहा कि यह पहल नगर के सांस्कृतिक उत्थान और भव्य राष्ट्रवादी भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
