जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी, नारा शहर में हुआ हमला
जापान से अभी बड़ी खबर आई है। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गई है। यह हमला नारा शहर में हुआ। जापान की न्यूज एजेंसी एनएचके ने यह खबर दी है। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार मौके पर मौजूद एनएचके के रिपोर्टर का कहना है कि उसने गोली चलने की आवाज़ सुनी और शिंज़ो आबे को ख़ून से लथपथ देखा।
