पूर्व विधायक खर्कवाल ने ज्ञानखेड़ा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

टनकपुर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने ग्राम पंचायत ज्ञानखेड़ा एवं ग्राम पंचायत मोहनपुर में चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनीं। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं पर व्यापक चर्चा की। ग्राम प्रधान मोहनपुर राधिका चंद की अध्यक्षता एवं ग्राम प्रधान ज्ञानखेड़ा रवि कुमार के संचालन में हुई चौपाल में दोनों ग्राम पंचायतों के लोगों ने कहा कि गत साढ़े चार वर्षों में इन क्षेत्रों में विकास की एक नई ईंट नहीं लगी है। क्षेत्रवासी अपने आप को ठगा ठगा महसूस कर रहे हैं। पूर्व विधायक खर्कवाल ने कहा पिछले साढ़े साल में जो विकास का पहिया जाम हो चुका है और पिछले कार्यकाल में हमारे द्वारा जहां तक विकास कार्य किए गए थे, उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। एक बार फिर सबको साथ लेकर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। चौपाल में मौजूद लोगों ने आश्वासन दिया इस बार क्षेत्र के विकास के लिए वे हेमेश खर्कवाल के हाथों को मजबूत करने का कार्य करेंगे। इस मौके पर उप प्रधान दीपक पंचोली, उदय सिंह बिष्ट, तेज प्रकाश जोशी, हरीश पंत, पूरन राम आर्य, विमला बिष्ट, सतीश उप्रेती, गंगा भट्ट, सुरेश पंत, ईश्वर चंद, श्याम सिंह बिष्ट, भागीरथी बिस्ट, नवीन जोशी, राजेंद्र खर्कवाल, योगेश कार्की, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, पूर्व सभासद देवेंद्र सिंह, गजेंद्र पाल, सतीश पांडे, सुभाष चंद, भैरव दत्त जोशी, गिरीश नरियाल आदि मौजूद रहे।



