जयंती पर याद किए गए पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए

चम्पावत। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी की 97वीं जयंती को भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। यहां भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी को याद किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, ओजस्वी वक्ता, पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे जन-जन के कल्याण को प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, मुकेश महराना, विनोद सिंह चौधरी, विजय बोहरा, कृष्णानंद जोशी, जगदीश पनेरू, धीरज जोशी, सूरज बोहरा, कपिल खर्कवाल, सुनील पुनेठा, पूरन भंडारी, हरीश जोशी, योगेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
