नवीनतम

यूपी के पूर्व मंत्री रहे प्रेम प्रकाश सिंह का निधन हुआ

ख़बर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने अंतिम सांस शक्तिफार्म क्षेत्र के कुसमोठ गांव में ली। सिंह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी उम्र करीब 70 वर्ष थी। वे पूर्व मंत्री के साथ सितारगंज के ब्लॉक प्रमुख भी रहे हैं और उत्तर प्रदेश के बरहज से विधायक भी रह चुके हैं। उनके बड़े पुत्र शिववर्धन सिंह, जयवर्धन सिंह, शक्तिवर्धन सिंह राजनीति से जुड़े हैं। प्रेमप्रकाश सिंह स्वास्थ्य खराब होने के चलते काफी समय से शक्तिफार्म क्षेत्र में ही रह रहे थे। उनकी मृत्यु की खबर से क्षेत्रवासी स्तब्ध हैं। ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह के निधन का समाचार सुनकर उनके अंतिम दर्शनों के लिए तमाम लोग उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।