उत्तर प्रदेशराजनीति

योगी कैबिनेट में शामिल हुईं उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य

ख़बर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल करते हुए फिर से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बना ली है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही उनके कैबिनेट में उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य भी शामिल हुई हैं। बेबी रानी मौर्य आगरा ग्रामीण से भारतीय जनता पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ी थीं और जीत हासिल की। माना जा रहा है कि योगी सरकार में बेबी रानी मौर्य को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। बेबी रानी मौर्य को पहले डिप्टी सीएम बनाये जाने के कयास लगाये जा रहे थे। गौरतलब है कि बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड के सातवें राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवा दी। राज्यपाल के रूप में 26 अगस्त 2018 से सितंबर 2021 तक रहीं। कार्यकाल समाप्त होने से दो साल पहले ही उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद वह विधानसभा चुनाव लड़ीं और जीत हासिल की।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड