टनकपुर

टनकपुर में जंगली सूअर का शिकार करने पर चार गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज की गश्ती दल ने जंगली सूअर का शिकार कर लौट रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मारा गया सूअर और धारदार हथियार मिला है। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

शारदा रेंज के रेंजर महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार रात विभाग की टीम वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी, निर्मल चंद्र खुल्वे और प्रहलाद सिंह मेवाड़ी के नेतृत्व में टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग से लगे जंगल में गश्त कर रही थी। इस दौरान बोरे में संदिग्ध सामान ले जा रहे चार लोगों को पकड़ लिया गया। रेंजर ने बताया कि तलाशी लेने पर उनके पास से बोरे में रखा मारा गया सूअर और धारदार हथियार खुकरी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों में विचई निवासी उमेश चंद, बस्तिया निवासी पुष्कर राम, नरेश चंद्र और नगर के वार्ड संख्या चार निवासी संजय गंगवार शामिल हैं। इनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Ad