उत्तराखण्डनवीनतम

सीएम धामी के के हाथ में आया फ्रैक्चर, लगाया गया प्लास्टर, आराम करने की सलाह के बाद भी रवाना हुए घनसाली को

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हाथ में फ्रेक्चर आया है। वे क्रिकेट खेलते वक्त चोटिल हो गए थे। सीएम के हाथ में प्लास्टर लगाया गया है। लेकिन आराम करने की जगह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घनसाली को रवाना हो गए हैं। जहां पर कार्यक्रमों में सीएम को शामिल होना है। मालूम हो कि मंगलवार को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में मुख्यमंत्री इलेवन और भारतीय जनता युवा मोर्चा इलेवन के बीच मैच हुआ था। जिसमें मुख्यमंत्री ने नाबाद 14 रन बनाए थे। लेकिन एक रन बनाते हुए मुख्यमंत्री गिर गए थे और उनकी उंगली पर चोट लगी थी। जिससे शाम तक उनकी उंगली के साथ-साथ हाथ भी सूज गया। आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दून अस्पताल पहुंचे। ​जहां उनके हाथ पर प्लास्टर लगाया गया। बताया जा रहा है उनकी एक उंगली में हेयरलाइन फ्रैक्चर से थोड़ा ज्यादा फ्रैक्चर हुआ है। प्लास्टर लगाने से पहले सीएम ने दून अस्पताल का निरीक्षण किया।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड