जनपद चम्पावतनवीनतमसामाजिक

भिंगराड़ा के गौरव भट्ट बने सेना में कैप्टन, क्षेत्र के लोगों ने किया सम्मानित

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। लधियाघाटी क्षेत्र के भिंगराड़ा निवासी गौरव भट्ट सेना में कैप्टन बने हैं। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। गौरव भट्ट के अपनी जन्मभूमि भिंगराड़ा पहुंचने पर रामलीला मैदान में क्षेत्र के लोगों ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। गौरव के पिता मनोरथ भट्ट सितारगंज चीनी मिल में कार्यरत हैं और माता कलावती देवी गृहणी हैं। गौरव की प्राथमिक शिक्षा सितारगंज में और उसके बाद सैनिक स्कूल घोड़ाघाल में हुई है। गौरव की इस कामयाबी पर उनके परिजन बेहद खुश हैं। वहीं लधियाघाटी क्षेत्र के लोग भी काफी खुश है। भिंगराड़ा के पूर्व ग्राम प्रधान धर्मानन्द भट्ट, सदस्य क्षेत्र पंचायत अशोक भट्ट, उमेश भट्ट,वर्तमान ग्राम प्रधान गीता भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता खरही दीपक शर्मा, अध्यापक हरीश भट्ट, प्रेम बल्लभ भट्ट, प्रकाश भट्ट, सतीश भट्ट के साथ ही क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य रेखा गोस्वामी सहित क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि ने उन्हें बधाई दी है। गौरतलब है कि भिंगराड़ा से सबसे पहले तुलाराम भट्ट ने आईएएस बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया था। वे कई उच्च पदों पर सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं। अब 23 वर्षीय गौरव भट्ट ने आर्मी मे कैप्टन बनकर भिंगराड़ा सहित पूरे लधियाघाटी क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

Ad
भिंगराड़ा में कैप्टन गौरव भट्ट को सम्मानित करते क्षेत्र के लोग।
Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड