जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के निदेशक का निधन हुआ, कोरोना का चल रहा था उपचार

अल्मोड़ा। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल अल्मोड़ा के निदेशक डॉ आरएस रावल का निधन हो गया है। वह कोविड 19 पॉजिटिव थे और उनका बरेली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। लगभग दो सप्ताह पूर्व उनका स्वास्थ्य ठीक नही था और आक्सीजन लेवल कम था। लेकिन अल्मोड़ा में रैपिड टेस्ट में उनका कोरोना सैंपल निगेटिव पाया गया था। बाद में उन्हे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। बरेली के अस्पताल में उनकी हालत में धीरेकृधीरे सुधार आ रहा था लेकिन अचानक शुक्रवार की देर रात हृदय गति रूकने से उनका निधन हो गया। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल अल्मोड़ा में करीब 2 दर्जन के आसपास कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाये गये है। इनमें वैज्ञानिक शोधार्थी और कर्मचारी शामिल है। हॉस्टल सील किया गया है और कई लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

