घटोत्कच महोत्सव समिति ने किया संगोष्ठी का आयोजन, आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया

चम्पावत। ऐतिहासिक घटोत्कच मंदिर में महोत्सव के आयोजन के बाद समिति की ओर से प्रथम संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सोमवार को अध्यक्ष मनमोहन बोहरा की अध्यक्षता और सचिव इंदुवर जोशी के संचालन में आयोजित संगोष्ठी के दौरान महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर सभी का आभार जताया गया। साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। संगोष्ठी में महोत्सव के दौरान आय- व्यय का ब्यौरा, चंदा धनराशी, लक्की ड्रा आदि के आय- व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ महोत्सव के सफल संचालन में सक्रिय युवा सदस्यों को विशेष कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा महोत्सव समिति में सदस्यों को बढाने की बात कही गई। इस अवसर पर समिति डॉ़. बीसी जोशी, उपाध्यक्ष शंकर बोहरा, मनोज शर्मा, कैप्टन बिंदु सिंह मौनी, नीरज जोशी, राकेश बोहरा, बलवंत धामी, मोहन पांडेय, पूरन बोहरा, गणेश महर, रहे।


