जनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में मची गोल्ज्यू महोत्सव की धूम, आयोजित हो रहे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद मुख्यालय में गोल्ज्यू महोत्सव की धूम मची हुई है। लोग महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आंनद उठा रहे हैं। महोत्सव के जरिए संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए लोगों से आगे आने का आह्वान किया जा रहा है। गोरलचौड़ मैदान में महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को स्कूली बच्चों, सांस्कृतिक टीमों व कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

लोक गायक राकेश कनवाल, मेघना चन्द्रा, हरू जोशी, मास्टर मलय ने दर्शकों का खूब मन मोहा। देर रात तक चले रंगारंग कार्यक्रमों का लोगों ने खूब आनन्द लिया। सायं स्कूली बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम हुए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीहॉक ग्रुप के चेयरमैन नरेन्द्र लडवाल ने कहा कि गोल्ज्यू हम सभी के आराध्य हैं। लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से संस्कृति का संरक्षण जरूरी है।


लोक गायक राकेश कनवाल ने… क्रीम पौडर घैसनी किलै नै गीत गाकर दर्शकों का मन मोहा। साथ ही …हीमूली गीत से दर्शकों को झूमाया। लोक गायिका मेघना चन्द्रा के …तू नि बासा घुघुति, नथूली, मायाली मुखड़ी और ओ भिना कसके जानूं द्वारहाटा आदि गीतों से युवा झूमने को मजबूर हो गए। लोक गायक हरू जोशी ने ….खिमली ईजा, मास्टर मलय ने …खिड़की मां बैरोली गीत गाया। गुरूवार सायं यूनीवर्सल, विवेकानन्द विद्या मंदिर, शिशु मंदिर खर्ककार्की, जीजीआईसी के स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भुवन चन्द्र जोशी व राजेन्द्र गहतोड़ी ने किया।


इस मौके पर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, ईओ अशोक कुमार वर्मा, जनार्दन चिलकोटी, श्याम कार्की, सुधीर साह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय, सभासद लोकेश पुनेठा, मोहन भट्ट, रोहित बिष्ट, नंदन तड़ागी, कैलाश पांडेय, हरीश तिवारी, प्रकाश नाथ, रमेश भंडारी, आदर्श भट्ट सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। शुक्रवार को सुबह 9 बजे गोल्ज्यू मंदिर में पूजा.अनुष्ठान के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई। महोत्सव में 10 वर्ष आयु तक के बच्चों की ओपन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शाम को स्कूली बच्चों व स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।