नवीनतम

गोल्ज्यू महोत्सव: खुशी जोशी व गोविंद दिगारी के गीतों पर झूले दर्शक, सुमित मिस्टर चम्पावत, सामश्रवा मस्क्यूलर मैन बने

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। यहां गोरल चौड़ मैदान में चल रहे गोल्ज्यू महोत्सव के दूसरे रोज सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शाम लोक कलाकारों के नाम रही। लोक गायक गोविन्द दिगारी, गायिका खुशी जोशी, दिव्यांग लोक गायक सुंदर बाफिला के गीतों से दर्शक झूम उठे। स्कूली बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

लोक गायक सुरेश राजन की अगुवाई में गोल्ज्यू सांस्कृतिक कलामंच के कलाकारों ने गोल्ज्यू देवता पर आधारित ….जै जै हो हे गोरला देवा कार्यक्रम प्रस्तुत किया। लोक गायिका खुशी जोशी ने …. अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी में, …. सोला सोल्यानी, … लसका कमर, …. हिट दे साली गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। पिथौरागढ़ निवासी दिव्यांग दृष्टिहीन कलाकार सुंदर बाफिला ने गोपाल बाबू गोस्वामी का गीत … घुघुति ना बासा और … अपनी भी जिंदगी में खुशियों का पल आएगा गीत गाकर लोगों को भावुक कर दिया।
लोक गायक गोविन्द दिगारी ने … फुलकिया पतोली, …. संदेशे आते हैं हमें तड़पाते हैं, ….पहाड़ छुटि ग्यो गीत से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। संचालन डॉ. बीसी जोशी, राजेन्द्र गहतोड़ी, नीरज जोशी ने किया। देर सायं आनन्द बाल विद्या मंदिर, शिशु मंदिर मादली, एमबीएस विद्या मंदिर, जीआईसी के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने गोल्ज्यू मेले को चम्पावत की शान बताते हुए कहा कि यह हमारी संस्कृति की धरोहर है। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, भाजपा नेता त्रिलोक गिरी, शंकर खाती, एसडीएम रिंकू बिष्ट, ईओ अशोक कुमार वर्मा, गंगा खाती, बहादुर फर्त्याल, रमेश भंडारी, प्रकाश नाथ, सभासद लोकेश पुनेठा, रोहित बिष्ट, मोहन भट्ट, नन्दन तड़ागी, कैलाश पांडेय, महेश जोशी, अभिषेक गंगोला, विकास गिरी, विनोद बडेला, राधे जोशी आदि मौजूद रहे।

सुमित मिस्टर चम्पावत, सामश्रवा मस्क्यूलर मैन बने
चम्पावत। गोल्ज्यू महोत्सव के दौरान आयोजित शारीरिक सौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चम्पावत के कनलगांव निवासी सुमित तड़ागी मिस्टर चम्पावत चुने गए। जबकि जीआईसी सिप्टी के शिक्षक सामश्रवा आर्य मस्क्यूलर मैन बने। सीनियर वर्ग में सुमित तड़ागी, संतोष सोलंकी, विजय बिष्ट, जूनियर वर्ग में सामश्रवा आर्य, साहिल अधिकारी, विजय बिष्ट ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायक डॉ. योगेश चतुर्वेदी व नरेश कन्नौजिया रहे।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड