चम्पावत में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती, मेधावी छात्राओं को किया गया पुरस्कृत, कांग्रेसियों ने भी पंत जी की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

चम्पावत। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी का जन्म जयंती समारोह आज कलेक्ट्रेट में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी समेत सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पंत जी के आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया। इसके बाद जिला सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभागार में जिलाधिकारी विनीत तोमर तथा अन्य अधिकारियों ने पंत जी की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पण किए। जिलाधिकारी ने पंत जी की जन्म जयंती पर सभी को बधाई दी। इसके बाद पंत जी के जन्म जयंती के उपलक्ष में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत हाईस्कूल तथा इंटर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जिसके तहत कविता चौड़ाकोटी तथा गंगा बोहरा को इंटर तथा किरण महर व ऋतु गोस्वामी को हाईस्कूल की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरुकृत किया गया। इसके बाद पंत जी के जीवन से पर प्रकाश डाला गया तथा उनके जीवन, विचार, व्यक्तित्व, सिद्धांतों तथा कृतत्व पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्त कार्यक्रम का संचालन कोरोना से संबंधित राज्य व केंद्र द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलधिकारी शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम अनिल कुमार चन्याल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आर पुरोहित, डीडीएमओ मनोज पांडेय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल दत्त पाण्डेय समेत समस्त कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

तहसील सभागार में भी पंत जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। एसडीएम अनिल चन्याल व अन्य अधिकारियों ने पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौेक पर तहसीलदार ज्योति नप्लचयाल, राजस्व निरीक्षण मोहन सिंह बंग्याल, पुष्कर नाथ, रजिस्टॉर कानूनगो जीवन नेगी, राजस्व उप निरीक्षण राजीव मेहरा, अनुज उप्रेती, दीपा, कुसुम, मनीषा, नीरज कुमार, अमित सिपाल, नायब नाजिर बची सिंह जीना, मोनिका, रेखा, अनिल कुमार मौजूद रहे। संचालन राजस्व उप निरीक्षण मोहित मेहता ने किया।

वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी कलक्ट्रेट पहुंच कर गोविंद बल्लभ पंत जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर भगीरथ भट्ट, खुशाल सिंह अधिकारी, नवीन मुरारी, उमेश खर्कवाल, यतीश पांडेय, योगेश मेहता आदि मौजूद रहे।

