नवीनतमबागेश्वर

बागेश्वर में गुलदार ने महिला को शिकार बनाया

Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। गुलदार ने एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बना लिया। महिला की मौत से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। बागेश्वर की जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार छाती मनकोट गांव निवासी देवकी देवी पत्नी कृष्णानंद (63) बुधवार शाम को जंगल में आग बुझाने गई थीं। तभी वह गुलदार का शिकार हो गईं। जब महिला घर नहीं पहुंची ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका पर जंगल में खोज की। मौके पर राजस्व, वन, पुलिस की टीम भी पहुंच गई। सघन तलाशी अभियान चलाया गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी के अनुसार महिला का शव देर रात को मालता के जंगल से मिला। बताया जा रहा है कि महिला को तेंदुआ ने मौत के घाट उतार दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई गतिमान है।