टनकपुरनवीनतम

हरेला क्लब ने उचौलीगोठ में लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। हरेला क्लब महिला विंग की ओर से ग्राम उचौलीगोठ में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। विंग की अध्यक्ष सुमन वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में महिलाओं को उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी क्लब की संरक्षिका डॉ. प्रभा जोशी द्वारा दी गई। उन्होंने महिलाओं की स्वास्थ संबंधी जांच भी की। साथ ही महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में 125 महिलाओं ने स्वास्थ्य लाभ लिया। क्लब द्वारा महिलाओं को दवा भी दी गई। सभी को फ्रूट जूस भी वितरित किए गए। गर्भवती महिलाओं, युवतियों, वृद्ध महिलाओं एवं बालिकाओं ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर संचालन में प्रधान पूजा मेहरा, आशा निर्मला एवं बबीता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ती गीता चंद, जानकी महर ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में क्लब की उपाध्यक्ष सुनीता गहतोड़ी, सचिव पुष्पा मुरारी, उप सचिव हेमा जोशी, कोषाध्यक्ष गीता तिवारी, उप कोषाध्यक्ष पार्वती खर्कवाल, क्लब के सदस्य रेखा बिष्ट, पूनम गड़कोटी, पुष्पा जोशी, ज्योत्सना खर्कवाल, कुसुम जोशी आदि मौजूद रहीं।