पूर्व विधायक फर्त्याल के पुत्र हर्षित नॉर्थ जोन फुटबॉल प्रतियोगिता में करेंगे कप्तानी
लोहाघाट/चम्पावत। लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन फर्त्याल के पुत्र हर्षित फर्त्याल नॉर्थ जोन फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तरांचल विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है। बिसंग क्षेत्र के युवा फुटबॉलर हर्षित की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है।
प्रतियोगिता जालंधर में संत बाबा बाग यूनिवर्सिटी में खेली जाएगी। हर्षित ने विश्वास जताया है कि उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेगी। हर्षित के चयन पर क्षेत्र के फुटबॉल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने कहा कि लोहाघाट क्षेत्र के युवक द्वारा उत्तरांचल यूनिवर्सिटी का नेतृत्व किया जाना गर्व की बात है और यह क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। खेल और नशामुक्ति के दूर हर्षित फर्त्याल फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी हैं और मिनी ओलंपिक के तहत कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ने व नशे से दूर रखने का काम करते रहे हैं।


